देहरादून। उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा। यह सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। सर्वे में प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े जुटाए जाएंगे। इस संबंध में भारतीय वन सर्वेक्षण सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग के उप महानिदेशक एवं क्षेत्रीय प्रमुख केदार नाथ वर्मा ने बताया कि देश में पहली बार राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण कराया जा रहा है। शिविर में भारतीय सांख्यिकी सेवा के अधिकारी-कर्मचारियों को सर्वेक्षण प्रणाली, डाटा संग्रहण व सत्यापन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने बताया कि चयनित परिवारों के घर-घर जाकर वेतन, कृषि व्यवसाय, मजदूरी व अन्य स्रोतों से होने वाली आय की जानकारी जुटाई जाएगी। सर्वेक्षण विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में महत्वपूर्ण आधार तैयार करेगा।







Leave a Comment