Report ring desk
नैनीताल। नैनीताल निवासी सुधांश पंत राजस्थान के मुख्य सचिव बन गए हैं। केंद्रीय शासन ने उन्हें उनके मूल कैडर राजस्थान भेज दिया गया है। वर्तमान में वह दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद पर तैनात थे।
1991 बैच के आईएएस सुधांश पंत की प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल में सेंट जोसेफ कॉलेज से हुई। देहरादून से 12वीं करने के बाद उन्होंने खड़कपुर से बीटेक किया। वर्ष 1991 में वह आईएएस बने। वर्तमान में वह दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद पर तैनात थे। केंद्रीय सरकार ने अब उन्हें उनके मूल कैडर राजस्थान के लिए भेज दिया है।

सुधांश का यहां मल्लीताल पोस्ट ऑफिस के पास गुडलक हाउस में आवास भी है। सुधांश को यह जिम्मेदारी मिलने पर नैनीताल में उनके जानने वालों ने खुशी जताई है।

