Uttarakhand DIPR
Mahakumbh

मकरसंक्राति पर 3.50 करोड़ से अधिक भक्तों ने संगम में किया स्नान

खबर शेयर करें

प्रयागराज। मकर संक्रांति पर पहले ‘अमृत स्नान’ के दौरान 3.50 करोड़ से अधिक भक्तों ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। गंगा यमुना और सरस्वती का संगम नागा साधुओं का अदï्भुत प्रदर्शन के कारण श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना। इन साधुओं की पारम्परिक गतिविधियों ने सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि आस्था, समता और एकता के महासमागम महाकुम्भ-2025 प्रयागराज में पावन मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पवित्र संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगाने वाले सभी पूज्य संतगणों, कल्पवासियों व श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रथम अमृत स्ïनान पर्व के सकुशल संपन्न होने पर सनातन धर्म के आधार सभी पूज्य अखाड़ों, महाकुम्भ मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छताकर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं धार्मिक संस्थाओं, नाविकों तथा महाकुम्भ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद तथा प्रदेश वासियों को बधाई! पुण्य फलें, महाकुम्भ चलें। एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा कि तीर्थराज प्रयाग में आज महाकुम्भ के प्रथम अमृत स्ïनान और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सभी अखाड़ों और घाटों पर पुष्पवर्षा सनातन संस्कृति का वंदन, श्रद्धा का अभिनंदन और आस्था को नमन है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top