Uttarakhand DIPR
Neeraj chopra 1

देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा पर पैसों की बारिश, हरियाणा सरकार देगी 6 करोड़

खबर शेयर करें

Report ring
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में देश के भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक जीत पर नीरज के लिए बड़े-बड़े इनामों की घोषणा की गई है। हरियाणा सरकार ने नीरज के लिए इनाम की घोषणा की है। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीरज को 6 करोड़ रुपए का पुरस्कार के साथ ही क्लास वन की नौकरी देने की घोषणा की है।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी नीरज की स्वर्णिम सफलता से बेहद खुश हैं और उन्होंने उऩकी जीत का जश्न भी मनाया। कैप्टन अमरिंदर का कहना है कि नीरज का पंजाब से गहरा नाता रहा है और उनके गोल्ड मेडल जीतने पर पूरे पंजाब को गर्व है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने नीरज को 2 करोड़ रुपए का पुरस्कार देने का एलान किया है। मणिपुर सरकार ने नीरज को एक करोड़ रुपये देने का एलान किया है। नीरज को इनाम के तौर पर एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे कैबिनेट मीटिंग में इसका फैसला लिया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी नीरज को एक करोड़ रुपए पुरस्कार के तौर पर देने का एलान किया है। इसके अलावा बीसीसीआई टोक्यो में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीटों को भी पुरस्कृत करेगा। बोर्ड ने रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू और रवि दहिया को 50-50 लाख रुपये जबकि पीवी सिंधु और बजरंग पुनिया को कांस्य पदक जीतने के लिए 25-25 लाख रुपये इनाम के तौर पर देने की घोषणा की। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी नीरज चोपड़ा को इनाम के रूप में एक करोड़ रूपए देने की घोषणा की है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top