Uttarakhand DIPR
suicide 1

एमबीबीएस के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर की अत्महत्या

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। एमबीबीएस के एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। सोमवार सुबह लच्छीवाला फ्लाईओवर से आगे जंगल में रेलवे ट्रैक पर किसी अज्ञात युवक के ट्रेन की चपेट में आकर मृत्यु की सूचना पर रेल स्टेशन मास्टर की ओर से पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक महावीर प्रसाद व उप निरीक्षक राजेंद्र सिह रावत पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। 

युवक की पहचान दीपराज मार्तोलिया (21 वर्ष) पुत्र जगत सिंह मार्तोलिया निवासी लाईन नंबर 9 पथरीबाग थाना पटेलनगर देहरादून और मूल निवासी मुनस्यारी पिथौरागढ़ के रूप में हुई। मृतक के पिता जिला पंचायत सदस्य हैं।

दीपराज मार्तोलिया दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में एमबीबीएस का छात्र था। जिसकी गुमशुदगी पटेल नगर थाने में पुष्पा मार्तोलिया की ओर से दर्ज कराई गई थी।  रविवार दोपहर वह अपनी मां से किसी बात पर नाराज होकर घर से लापता हो गया था। था।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top