हल्द्वानी। एमबीए की पढ़ाई कर रहे युवक ने घर के अंदर गेहूं से भरे ड्रम में फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता असम राइफल्स में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में परिजनों से विवाद की बात सामने आ रही है।
सीओ अमित कुमार सैनी ने बताया कि गिरिजा विहार फेस-6 कमलुवागांजा मुखानी निवासी 22 वर्षीय दिनेश माहरा पुत्र गंगा सिंह माहरा हल्द्वानी के एक कॉलेज से एमबीए द्वितीय सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार रात उसकी परिवार के सदस्य से किसी बात पर बहस हो गई थी। रात को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया था।
मंगलवार सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो मॉ कमरे की तरफ गई तो देखा की सीढ़ी के ऊपर बने रैक पर नीले रंग के ड्रम में रस्सी के फंदे से दिनेश लटका था। दिनेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के हाथ में कट के दो निशान भी मिले हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि फांसी लगाने से पहले उसे हाथ की नस काटने का भी प्रयास किया। होगा।







Leave a Comment