Uttarakhand DIPR
Dhami

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले, अब इन कर्मचारियों का बढ़ेगा मानदेय

खबर शेयर करें

Report ring Desk

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर अब 6500 प्रति माह कर दिया गया है। धामी कैबिनेट ने ग्राम प्रधानों का मानदेय भी 3500 कर दिया है।

कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मचारियों के मानदेय बढ़ाने पर फैसला लिया गया। उपनल कर्मचारियों के मानदेय बढ़ोतरी के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। मानदेय में बढ़ोतरी के तहत 10 साल से अधिक सेवा देने वाले उपनल कर्मचारियों का मानदेय में तीन हजार और 10 साल से नीचे सेवा करने वाले उपनल कर्मचारियों के मानदेय में दो हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

राज्य में में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए भी बड़ा फैसला लिया गया है। अब माध्यमिक के 10वीं व 12वीं के छात्रों व डिग्री के सभी छात्र-छात्राओं को टैबलेट देने का फैसला लिया गया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top