Uttarakhand DIPR
major e1621855423926

मेजर विभूति की पत्नी निकिता बतौर लेफ्टिनेंट सेना में होंगी शामिल

खबर शेयर करें

Report ring desk
देहरादून। 18 फरवरी 2019 को एक सैन्य अभियान में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंढियाल की पत्नी निकिता ढौंढियाल बतौर लेफ्टिनेंट 29 मई को सेना में शामिल हो जाएंगी।
देहरादून निवासी विभूति ढौंढियाल जम्मू कश्मीर में सैन्य अभियान में शहीद हो गए थे। उनकी पत्नी निकिता ने पति के सपने को पूरा करने के लिए सेना में जाने का मन बनाया। निकिता ने दिसंबर 2019 में इलाहाबाद में वूमेन एंट्री स्कीम की परीक्षा दी थी। जिसमें वह पास हो गई थीं।

इसके बाद चेन्नई की ऑफिसर्स  ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) से निकिता को कॉल लेटर आया। निकिता की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। 29 मई को ओटीए के पासिंग आउट परेड में बतौर लेफ्टिनेंट वह आधिकारिक रूप से सेना में शामिल हो जाएंगी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top