Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 06 11 at 12.13.05 jpeg

अल्मोड़ा के मेजर हरीश चंद्र ड्यूटी के दौरान सिकंदराबाद में शहीद

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। गुणादित्य निवासी मेजर हरीश चंद्र मेलकानी जबलपुर के सिकंदराबाद में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए । सोमवार को जागेश्वर स्थित श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।

धौलादेवी विकास खंड के गुणादित्य के पास स्थित स्वाड़ी तोक निवासी मेजर हरीश चंद्र मेलकानी (42) पुत्र रामदत्त मेलकानी मध्य प्रदेश के जबलपुर में ईएमआई रिकार्ड में तैनात थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम वह अपने 12 वर्षीय पुत्र वैभव के साथ स्वीमिंग पूल में अभ्यास कर रहे थे लेकिन काफी देर होने के बाद भी वह स्वीमिंग पूल से बाहर नहीं निकले तो उनके पुत्र वैभव ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां मौजूद सेना के लोग मौके पर पहुंचे और मेजर हरीश चंद्र को स्वीमिंग पूल से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करीब 22 साल पहले वह सेना में भर्ती हुए थे। कुछ साल पहले ही वह मेजर बने थे। इससे पूर्व में कुमाऊं रेजीमेंट भी तैनात रह चुके हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top