lepor

गाजियाबाद की कोर्ट में घुसा तेंदुआ, तेंदुए के हमले से पॉच लोग जख्मी

Report ring Desk

गाजियाबाद। गांव देहात में आपने तेंदुए के हमले की बातें तो आपने सुनी ही होंगी लेकिन अब तेंदुए ने गाजियाबाद में दिन दहाड़े कोर्ट में धावा बोलकर लोगों पर हमला बोल दिया। गाजियाबाद की कोर्ट की पहली मंजिल पर बुधवार दोपहर करीब चार बजे एक तेंदुआ घुस गया, जिसके बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। शोरगुल सुनकर तेंदुआ आक्रामक हो गया और उसने 5 लोगों को जख्मी कर दिया। सबसे पहले कोर्ट परिसर में जूते की मरम्ïमत करने वाले एक मोची पर हमला किया। इसके बाद उसने एक वकील और कोर्ट में जमानत के लिए आगे तीन सगे भाईयों पर भी हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से वे घायल हो गए। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्ïकत के बाद मेरठ से आई रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया है।

न्यायालय परिसर में शाम के समय शोर मचा कि तेंदुआ आ गया। इसके बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट रूम से लेकर अधिवक्ताओं के चैंबर गेट और शटर बंद होते चले गए। मुकदमों में तारीख पर आए लोगों के अलावा अधिवक्ता और न्यायालय की सुरक्षा में तैनात आरक्षी बाहर रह गए। डर के मारे लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने खुद को कमरों और शौचालय में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

कोर्ट में बुधवार शाम को तेंदुए के घुसने की खबर सोशल मीडिया में तेजी से फैल गई। कोर्ट के आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल हो गया। शाम छह बजे तक बड़ी संख्या में लोग कोर्ट में मौजूद रहे। लोग उस पल का इंतजार कर रहे थे, जब तेंदुआ पिंजरे में कैद होगा और उसको कोर्ट से दूर ले जाया जाएगा। तेंदुए को पकडऩे के लिए वन विभाग, नगर निगम और पुलिस की टीमें मशक्ïकत करती रही।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top