Uttarakhand DIPR
Tenduwa

घर से 11 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया गुलदार, बच्चे की हालत नाजुक

खबर शेयर करें

पौड़ी। कोटद्वार के पोखड़ा रेंज धस्माणी गांव में गुलदार एक 11 वर्षीय बच्चे को घर से उठाकर ले गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के शोर मचाने पर गुलदार बच्चे को छोडक़र जंगल की ओर भाग गया। घटना में घायल दीपक सिंह पुत्र सतेंद्र सिंह को परिजन तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में भी हालत नाजुक होने पर बालक को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। गुलदार के लगातार बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकडऩे और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top