Uttarakhand DIPR
Untitled 1 e1614921566879

लोधिया में केमू की बस पलटी, तीन बच्चे समेत 16 यात्री घायल

खबर शेयर करें

Report ring Desk

अल्मोड़ा। बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही केएमओयू की बस लोधिया से कुछ नीचे काली मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में बस चालक सहित 16 लोग घायल हो गए। उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया गया। सभी की हालत में सुधार है।

गुरुवार दोपहर तीन बजे केएमओयू की बस लोधिया और काली मंदिर के बीच पहुंची तो बस का संतुलन बिगड़ गया। बताया जाता है कि बस की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में सड़क पर पलट गई। । घायलों में चालक के अलावा तीन बच्चे, तीन महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top