Uttarakhand DIPR
drawn

दोस्त का बर्थ-डे मनाने गये कश्मीरी छात्र की नदी में डूबने से मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। दोस्त का बर्थ-डे मनाने गया कश्मीरी छात्र नदी के तेज बहाव में बह गया। तीन दिन तक चले सर्च अभियान के बाद शनिवार देर रात एसडीआरएफ की टीम ने छात्र का शव डाक पत्थर बैराज से बरामद किया है।

खालिद पुत्र अरशद बशीर निवासी हाउस नंबर 30 नियर कश्मीरी ब्रिज गुज्जर नगर जम्मू कश्मीर, देहरादून के मोथरोवाला में किराए पर रहता था। वह राजपुर रोड स्थित साईं इस्टीट्यूट और टेक्नोलॉजी में पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने दोस्त आनंद उर्फ गुड्डू का बर्थ-डे मनाने के लिए साथी निक्कू, मनीष और राहुल के साथ कटापत्थर गया था। पांचों दोस्त नदी में नहा रहे थे।

इस दौरान पैर फिसलने से खालिद नदी के तेज बहाव में बह गया। इसकी जानकारी दोस्तों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और जल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का पता नहीं पाया। तीन दिन बाद छात्र का शव मिला है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top