Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 06 01 at 07.09.44 jpeg

मां के साथ जा रही थी मासूम की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

खबर शेयर करें

गूलरभोज। मां के पीछे जा रही तीन साल की मासूम ट्रेन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर पर चोट लगने उसने मां के सामने ही दम तोड़ दिया। परिजन बिना कोई कार्यवाही किए बच्ची का शव को घर ले गए। 

ग्राम कोपा सिंगला निवासी नागेंद्र की पत्नी संजू रजाई सिलने का काम करती है। शुक्रवार सुबह नौ बजे वह घर से रेलवे लाइन पार कर ठेकेदार को रजाई देने के लिए निकली थी। मां के पीछे उसकी बेटी सृष्टि (3) भी आने लगी। इसी बीच अचानक रामनगर ऐशबाग स्पेशल ट्रेन संख्या 05043 आ गई। ट्रेन को आता देख संजू ने सृष्टि को रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक सृष्टि ट्रेन से टकराकर दूर छिटक गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top