Uttarakhand DIPR
jayshankar

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर रूस दौरे पर

खबर शेयर करें

भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर सोमवार को रूस यात्रा पर रवाना हो गए। बताया जाता है कि उनका यह महत्वपूर्ण दौरा 5 दिन चलेगा। अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर रूसी नेताओं के साथ द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से रविवार को इस बारे में जानकारी दी गयी। मंत्रालय के मुताबिक विदेश मंत्री मॉस्को व सेंट पीटर्सबर्ग का दौरा करेंगे।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि विदेश मंत्री जयशंकर भारत और रूस के बीच चल रहे उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के हिस्से के रूप में 25 से 29 दिसंबर रूस का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान जयशंकर रूस के उप प्रधानमंत्री और उद्योग व व्यापार मंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही भारतीय विदेश मंत्री की अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ भी चर्चा होगी।
बताया जा रहा है कि आम लोगों और सांस्कृतिक संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों के विभिन्न पहलुओं, विशेषकर व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और कनेक्टिविटी आदि क्षेत्रों पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि विदेश मंत्री जयशंकर ऐसे समय में रूस जा रहे हैं, जब यह तय हो चुका है कि भारत और रूस के नेताओं का वार्षिक शिखर सम्मेलन इस साल आयोजित नहीं होने वाला है।
ऐसे में जयशंकर की यह यात्रा बहुत महत्व रखती है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते भी इसका महत्व बढ़ जाता है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top