ice e1619244776170

चमोली में हिमखंड टूटा, सेना ने 384 को सुरक्षित निकाला

Report ring desk

चमोली। चमोली जिले में जोशीमठ सेक्टर के सुमना क्षेत्र में हिमखंड टूट गया। इसकी जद में सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर आ गए। सेना ने राहत बचाव शुरू कर 384 व्यक्तियों को बचा लिया है। इसमें छह की हालत गंभीर बतायी जाती है। वहीं, सेना ने आठ लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। बर्फ के नीचे फंसे व्यक्तियों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान भी जारी है।

 23 अप्रैल की दोपहर में सुमना टू के बीआरओ शिविर में हिमस्खलन हो गया। इससे शिविर तबाह हो गया था। शिविर में सड़क निर्माण में जुटे मजदूर, मशीन चालक, अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। जिनकी संख्या अभी साफ नहीं है।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top