Uttarakhand DIPR
hill

लिपुलेख मोटर मार्ग पर गर्बाधार में पहाड़ी टूटी, मलबे में दबकर तीन मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk

पिथौरागढ़। घटियाबगड़ लिपुलेख मोटर मार्ग पर गर्बाधार में पहाड़ी टूटने से मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि बीआरओ के अंतर्गत कार्यदायी संस्था गर्ग एंड गर्ग कंपनी की ओर से लिपुलेख मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।

 

रविवार सुबह करीब नौ बजे एक ट्राला ऑटोमैटिक ड्रिल मशीन लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी टूटने से रास्ते पर भारी बोल्डर और मलबा आ गिरा। मलबा आने से ट्राले में सवार तीन लोग करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरे।

हादसे में देहरादून निवासी 23 वर्षीय ऑपरेटर स्टेनजिंग, नेपाल के दार्चुला निवासी 21 वर्षीय हेल्पर तारा सिंह और बुंगबुंग सिमखोला निवासी 28 वर्षीय हेल्पर भवान सिंह भंडारी की मौके पर मौत हो गई।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top