हल्द्वानी । हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी के लिए बृहस्पतिवार से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह 10:30 बजे इसका वर्चुअल शुभारंभ किया। हल्द्वानी के गौलापार से विधायक मोहन बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट व अन्य ने हैली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बृहस्पतिवार दोपहर बाद ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गयी है। । हेलीकॉप्टर हर दिन दो चक्कर लगाएगा।
हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत का सफर आसान हो गया है। इस सेवा से यात्रियों के समय की बचत होगी। केंद्र सरकार और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ पर पर्यटन को बढ़ावा देने व स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए हेली सेवा शुरु करने की बात कही थी। इसी क्रम में हेरिटेज एविएशन ने इस सेवा को शुरू करने की तैयारी की। दो फरवरी को गौलापार हेलीपैड से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए सफल ट्रायल हुआ था।
स्थान किराया समय
हल्द्वानी से मुनस्यारी 3500 7:45AM/ 12:30PM
मुनस्यारी से हल्द्वानी 3500 8:35AM/1:20PM
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ 3000 9:35AM/2:20PM
पिथौरागढ़ से हल्द्वानी 3000 10:15AM/3:00PM
हल्द्वानी से चंपावत 2500 11:05AM/3:50PM
चंपावत से हल्द्वानी 2500 11:45AM/4:30PM







Leave a Comment