Uttarakhand DIPR
harda pahari e1625144270469

‘विश्व के लंबे कवि सम्मेलन में कविता पाठ करेंगे हरदा पहाड़ी’

खबर शेयर करें

Report ring desk

अल्मोड़ा। 150 घण्टे से ज्यादा लगातार चलने वाला ऑनलाइन कवि सम्मेलन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगा। इस कवि सम्मेलन में देश विदेश के 600 कवि हिस्सा लेंगे। इसमें अल्मोड़ा के युवा कवि हरीश ‘हरदा पहाड़ी’ भी कविता पाठ करेंगे। बुलंदी जज़्बात ए कलम संस्था इस कार्यक्रम को आयोजित कर रही है। संस्था संस्थापक बादल बाजपुरी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने युवा कवि हरदा पहाड़ी को काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया है।

यह कवि सम्मेलन 11 जुलाई से 16 जुलाई तक लगातार चलेगा। संस्था का दावा है कि यह विश्व का सबसे लंबा कवि सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में कनाडा , जर्मनी , दुबई ,सऊदी , बेल्जियम , केलिफोर्निया सहित आदि देशों के 600 से ज्यादा कलमकार शामिल होेंगे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top