Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 04 16 at 19.21.30 jpeg

पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग बनेंगी IPS , हरिद्वार की अदिति और पिथौरागढ़ के संदीप सिंह ने भी पास की UPSC परीक्षा

हल्द्वानी। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सोमवार को सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया। इसमें उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने पहले प्रयास में 178 वीं रैंक हासिल की है। उनका चयन आईपीएस के लिए हुआ है। वहीं हरिद्वार की अदिति तोमर ने 247वी रैंक हासिल की है। धारचूला के संदीप सिंह ने 906वी रैंक हासिल की है।संदीप के पिता राशन की दुकान चलाते हैं। वह आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। 

कुहू गर्ग की प्रारंभिक पढ़ाई देहरादून स्थित सेंट जोजेफ से हुई है। इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन दिल्ली के एसआरसीसी कॉलेज से की है। कुहू गर्ग बैडमिंटन की इंटरनेशनल खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप के साथ ही ओपन कैटेगरी के कई मेडल अपने नाम किए हैं। उनके पिता अशोक कुमार 2020 से 2023 तक उत्तराखंड के डीजीपी रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top