milkha singh

पंचत्व में विलीन हुए फ्लाइंग सिंख मिल्खा सिंह, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Report ring desk

नई दिल्ली। भारत के महान फर्राटा धावक फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। मिल्खा सिंह ने एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद आज चंडीगढ के पीजीआईएमईआर में अंतिम सांस ली। वह 91 वर्ष के थे। एक सप्ताह पहले उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी निधन हो गया था।

मिल्खा सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, पंजाब सरकार के कई मंत्री, बड़े नेता और अधिकारी भी उपस्थित रहे। मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top