Uttarakhand DIPR
GettyImages 1161194037 1 e1614320400268

विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड प्लेट ग्रुप में पहले स्थान पर

खबर शेयर करें

Report Ring Desk

देहरादून। विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड ने तीसरी जीत दर्ज की है। कप्तान कुणाल चंदेला की जबरदस्त बल्लेबाजी की बदौलत उत्तराखंड ने अरुणाचल प्रदेश को आठ विकेट से हराया। इस जीत के बाद उत्तराखंड की टीम 12 अंकों के साथ प्लेट ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

वीबी नेस्ट ग्राउंड, चेन्नई में गुरुवार को प्लेट ग्रुप में खेले गए मैच में अरुणाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम के सलामी बल्लेबाज ओबी मात्र दो रन बनाकर आउट हो गए। डोरिया व कामशा यांगफो ने पारी को आगे बढ़ाते हुए क्रमश 44 व 58 रन बनाए। राहुल दलाल ने 36 व नजीब सैयद ने 54 रन बनाए। अरुणाचल प्रदेश ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट खोकर 225 रन का लक्ष्य उत्तराखंड की टीम को दिया। उत्तराखंड के लिए समद फल्लाह ने दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम के बल्लेबाज कमल सिंह व जय बिष्ट की सलामी जोड़ी ने तेज शुरूआत की। जय बिष्ट 46 रन बनाकर आउट हुए। कमल सिंह व कप्तान कुणाल चंदेला ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। कमल सिंह 68 रन बनाकर आउट हुए। कुणाल चंदेला ने नाबाद 78 और दीक्षांशु नेगी ने नाबाद 23 रन बनाते हुए टीम को 24.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत दिला दी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top