Uttarakhand DIPR
uttrakhand board

उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षाओं के फार्म जमा करने की बढ़ी तिथि

खबर शेयर करें

Report ring Desk

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 10वीं और 12वीं के फार्म जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। अब तय शुल्क के साथ हाईस्कूल- इंटरमीडिएट के संस्थागत और व्यक्तिगत छात्रों के फार्म जमा करने की तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। सीईओ कार्यालय में 30 सितंबर तक फार्म जमा किए जा सकेंगे।

शिक्षा सचिव राधिका झा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में कोविड की वजह से वर्ष 2021 का हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट दो महीने देरी से घोषित किया गया था। इस बात को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2022 की हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा के लिए तय शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। विलंब शुल्क के साथ 25 सितंबर तक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में फार्म जमा किए जा सकेंगे। जबकि मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 27 सितंबर तक बोर्ड परीक्षाओं के फार्म जमा कराए जा सकेंगे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top