Uttarakhand DIPR
murder

बुजुर्ग प्रोफेसर की हाथ बांधकर हत्या, अकेली रहती थीं घर पर

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत्र से में एक बुजुर्ग महिला प्रोफेसर की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। वारदात लूटपाट के इरादे से की गयी है या फिर कोई दूसरी वजह यह बात साफ नहीं हो पायी है। बुजुर्ग महिला प्रोफेसर पुत्तल घोष की उम्र लगभग 64 साल थी। बताया कि महिला के हाथ बंधे हुए थे और घर की एक खिड़की खुली हुई थी।  महिला प्रोफेसर 2014 में बंगाल से डोईवाला में आकर बसी थी। घर में अकेली रहती थीं।

death

पुलिस के अनुसार मृतक महिला के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे। घर खिड़की खुली होने से आशंका जताई जा रही है कि हत्यारोपी वारादात के बाद खिड़की से फरार हुए होंगे। बुजुर्ग प्रोफेसर की हत्या की खबर मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गयी। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top