Uttarakhand DIPR
old men

बुजुर्ग ने झील में कूदकर दी जान

खबर शेयर करें

Report Ring Desk

नैनीताल। सोमवार तड़के एक बुजुर्ग ने झील में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झील से बुजुर्ग का शव बरामद किया।
जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर निवासी 76 वर्षीय फिदा हुसैन वर्ष 2012 से तल्लीताल तल्ला कृष्णापुर में बस गए थे। इन दिनों वह यहां अकेले ही रह रहे थे। सोमवार सुबह लोगों ने ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर के पास एक व्यक्ति को झील में कूदते देखा।

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मल्लीताल कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस, दमकल कर्मियों और जल पुलिस ने लगभग दो घंटे मशक्कत के बाद झील से बुजुर्ग का शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त फिदा हुसैन के रूप में हुई।

उन्होंने एक बैग में पत्थर डालकर उसे कंधे से लटका कर कूद लगाई थी। पुलिस को बुजुर्ग के बैग से जमीन के कागजात मिले हैं। उनकी जेब से लगभग चार हजार रुपए भी मिले हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top