Uttarakhand DIPR
DR Mahesh Kumar HLD

संजीवनी अस्पताल के संचालक डॉ महेश कुमार झील में डूबे, तलाश जारी

खबर शेयर करें

Report ring  desk

हल्द्वानी। ट्रैकिंग पर गए संजीवनी अस्पताल के संचालक डॉ महेश कुमार झील में डूब गए हैं । यह हादसा कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में तार सर झील पर बना लकड़ी का पुल टूटने से हुआ। अचानक तेज बारिश में पुल टूटने के कारण डॉ महेश कुमार अपने साथी व स्थानीय गाइड डॉक्टर शकील अहमद के साथ झील की तेज धारा में बह गए।

देर शाम तक चले सर्च आपरेशन में दोनों का पता नहीं चल पाया था। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद 12 अन्य लोगों को बचाव दल ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है।
डा महेश कुमार 18 जून को हल्द्वानी से अपने साथियों के साथ ट्रैकिंग के लिए तारसर झील क्षेत्र में पहुंचे थे। उनके साथ तीन टूरिस्ट गाइड व 14 अन्य लोग भी थे। वहां तीन दिन से लगातार भारी बारिश के कारण दल ऊपर फंस गया।

झील का जलस्तर बढ़ने से बुधवार सुबह तारसर झील पर बने पैदल पुल का हिस्सा ढह गया। इससे डा महेश और उनके साथ रहे गांदरबल के डा शकील अहमद झील में डूब गए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने दल के 12 सदस्यों को वहां से निकाल आरू बेस कैंप तक पहुंचा दिया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top