Uttarakhand DIPR
deepak

बागेश्वर के दीपक को माइक्रोसॉफ्ट में मिला 40 .37 लाख रुपये सालाना का पैकेज

खबर शेयर करें

Report ring desk 
देहरादून। कोरोनाकाल में नौकरियों का संकट बना है। ऐसे दौर में एक अच्छी खबर है। ग्राफिक एरा के बीटेक के छात्र दीपक सिंह रौतेला को 40 .37 लाख रुपये सालाना के पैकेज मिला है। दीपक बागेश्वर के रहने वाले हैं, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में बीटेक कम्प्यूटर साईंस के छात्र हैं। उनका चयन माइक्रोसॉफ्ट ने किया है। दीपक के पिता भारतीय सेना में सेवा कर चुके हैं।

 

दीपक सिंह रौतेला को माइक्रोसॉफ्ट ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद के लिए चुना है। यह कामयाबी मिलने से पहले दीपक को जैस्केलर में 17 लाख रुपये सालाना का ऑफर मिल चुका है। दीपक को अमेजॉन ने इंटर्नशिप के लिए चुना था।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top