Uttarakhand DIPR
education

हो गया निर्णय उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इसकी घोषणा करते हुए आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले सीबीएसई और आईसीएसई 12वीं की परीक्षा रद्द हो चुकी हैं। 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों व शिक्षकों के हितों को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। सभी छात्र छात्राओं को प्रमोट किया जाएगा। साथ ही जो बच्चे समझते हैं कि उन्हें कम अंक देकर प्रमोट किया गया  है उन्हें परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। जबकि परीक्षा के लिए 1347 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 223 केंद्र संवेदनशील और 22 परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया था। 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top