Uttarakhand DIPR
death 1 e1618457869993

काल बनकर आई हवा, पति पत्नी और पोती की मौत

खबर शेयर करें

Report ring  desk

टनकपुर। रेलवे क्षेत्र में पेड़ के नीचे सो रहे परिवार के लिए आंधी तूफान काल बनकर आया। पाखड़ का पेड़ तेज हवा में गिर गया। पेड़ के नीचे छांव में सो रहे पति-पत्नी और चार माह की पोती की दबकर मौत हो गयी। वहां बैठे अन्य लोगों किसी तरह भागकर जान बचाई।

सोमवार दोपहर कूड़ा बीनने वाले लोग रेलवे क्षेत्र में पाखड़ के पेड़ के नीचे बैठे थे। अचानक आए आंधी तूफान में पेड़ गिरने का आभास होने पर कुछ लोग भाग गए। अमर (45 )और उसकी पत्नी सुनीता(42), अपनी चार माह की पोती के साथ सोए थे। पेड़ के नीचे आने से अमर और सुनीता की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पोती ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतक परिवार शाहजहांपुर के निगोई थानाक्षेत्र के मिलकिया गांव का रहने वाला था।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top