Uttarakhand DIPR
death 1 e1618457869993

चार दिन से लापता युवक की नदी में मिली लाश

खबर शेयर करें

Report ring desk

रुद्रपुर। चार दिन से लापता युवक की कल्याणी नदी में लाश मिली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर में किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

पुलिस के मुताबिक रविवार शाम को पहाड़गंज से निकलने वाली कल्याणी नदी में लोगों ने 40 साल के व्यक्ति की लाश देखी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर कोतवाल विक्रम राठौर, एसआई जीतेन्द्र खत्री पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और शव को बाहर निकाला।

शव की शिनाख्त 40 साल के भूतबंगला निवासी राजपाल पुत्र सोहन लाल के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब राजपाल की लाश देखी तो कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह चार दिन से लापता था। उसकी खोजबीन की का रही थी लेकिन कहीं पता नहीं चला। मृतक के चार बच्चे हैं, सबसे बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top