Uttarakhand DIPR
constable e1621416440189

सिपाहियों ने रुपयों से भरा पर्स लौटाकर पेश की मिसाल, बदले में मिल रही तारीफ

खबर शेयर करें

Report ring desk

हल्द्वानी। नोटों के आगे तो अच्छे -अच्छों की नियत डोल जाती है। मगर काठगोदाम थाने के दो सिपाहियों ने रुपयों से भरा पर्स लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। खबर सुनकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

काठगोदाम थाने के कांस्टेबल टीकाराम व अशोक कुमार 18 मई की रात नैनीताल रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल के पास ड्यूटी कर रहे थे। रात करीब 11 बजे उनको सड़क किनारे एक पर्स मिला। इसमें एटीएम कार्ड व 47 हजार रुपये थे। उन्होंने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मित्र को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष व सिपाहियों ने पर्स के स्वामी को ढूंढने का प्रयास किया। उन्होंने इसके बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन पर्स स्वामी का पता नहीं चल पाया।

पर्स में रखे कागजों की पड़ताल की तो पता चला कि पर्स समाज कल्याण निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी का है। वह अपने पारिवारिक सदस्य का बिल भुगतान के लिए प्राइवेट अस्पताल पहुंचे थे। संपर्क करने पर करीब आधे घंटे में विनोद गिरि गोस्वामी मौके पर पहुंच गए।पुलिस कर्मियों ने उनको पर्स लौटा दिया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top