धौलादेवी। धौलादेवी ब्लॉक प्रमुख पद पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी लीला बिष्ट ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी चित्रलेखा सिंगवाल को दो वोट से हराकर यह जीत हासिल की।
धौलादेवी ब्लॉक प्रमुख पद के लिए इस बार चार प्रत्याशी मैदान में उतरे। कांग्रेस प्रत्याशी लीला बिष्ट को 14, चित्रलेखा सिंगवाल को 12, मीना भैसोड़ा को 9 और भाजपा प्रत्याशी आशा नेगी को 7 वोट हासिल हुए। धौलादेवी ब्लॉक प्रमुख की कांग्रेस प्रत्याशी लीला बिष्ट सबसे अधिक 14 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी आशा नेगी को केवल 7 मतों से संतोष करना पड़ा।


Leave a Comment