Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 03 11 at 10.02.42 jpeg

उत्तराखंड की पांचों लोस सीटों पर आज प्रत्याशी घोषित कर सकती है कांग्रेस

खबर शेयर करें

देहरादून।  उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस सोमवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। नई दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक में कई राज्यों की लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर चर्चा होगी, जिसमें उत्तराखंड भी शामिल हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी शामिल होंगे।

नैनीताल सीट पर विधायक भुवन कापड़ी, दीपक बलूटिया, रणजीत सिंह रावत, अल्मोड़ा में यशपाल आर्य व प्रदीप टम्टा के नाम की चर्चा है। पौड़ी गढ़वाल सीट से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे मनीष खंडूड़ी ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद अब इस सीट पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला दावेदारों में शामिल हैं, जबकि हरिद्वार से पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, हरक सिंह रावत और हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत के नाम चर्चा में हैं। टिहरी सीट से पार्टी के विधायक प्रीतम सिंह सिंह, विक्रम सिंह नेगी, जोत सिंह गुनसोला, नवीन जोशी टिकट पर दावा कर रहे हैं। 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top