Uttarakhand DIPR
cm meeting

सीएम धामी लिया बारिश से उपजे हालातों का जायजा, कहा. आपदा प्रभावितों के लिए बनेंगी योजनाएं

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से वापस लौटते ही सचिवालय स्थित राज्य आपदा आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। वहीं, सोमवार को चंबा में मलबे में दबकर हुई पांच लोगों की मौत के मामले में भी जानकारी ली। साथ ही कहा कि आपदा प्रभावितों के लिए सरकार नई योजना लाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कि अतिवृष्टि से बेघर हुए लोगों के लिए पुनर्वास एवं प्रशिक्षण व जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है, उनकी आगे की शिक्षा के लिए जल्द ही योजना लाई जााएगी। कहा कि अतिवृष्टि से प्रदेश में बहुत लोग प्रभावित हुए हैं। कुछ लोगों ने अपने परिवार के लोगों को खोया है। काफी लोग बेघर हुए हैं। ऐसे लोगों के लिए जल्द ही एक योजना लाई जा रही है। बेघर हुए लोगों को पुनर्वास की व्यवस्थाए उनके रोजगार के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top