Uttarakhand DIPR
CM yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण

खबर शेयर करें
योगी ने की सीएम धामी की तारीफ

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भव्य भवन उपलब्ध हुआ है। एक माह बाद छात्र-छात्राओं के लिए फर्नीचर सहित अन्य सभी मूलभूत जरूरतें पूरी की जाएंगी।

जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर के प्रधानाचार्य ने मनमोहन सिंह ने दो वर्ष पूर्व सीएम योगी आदित्य नाथ से विद्यालय के जीर्णोद्धार की मांग की थी। तब योगी आदित्यनाथ अपने गांव पंचूर आए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विद्यालय के नवनिर्माण के लिए आदित्य बिरला ग्रुप को निर्देशित किया था। करीब 2 करोड़ सीएसआर फंड से विद्यालय के नए भवन का निर्माण हुआ है। नवनिर्मित भवन में 12 कमरे, शौचालय और रसोईघर का निर्माण किया गया है। विद्यालय की स्थापना वर्ष 1965 में की गई थी। योगी आदित्यनाथ इस विद्यालय के छात्र रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के इस ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधुनिक इंफ्रास्टक्ïचर विकसित करने पर केंद्र और राज्य सरकार का जो विशेष ध्यान है, उसी के अनुरूप यहां सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है कि उत्तराखंड अपनी स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करते हुए निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top