Uttarakhand DIPR
harishrawat1 1698410657

अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम हरीश रावत को सीबीआई ने थमाया नोटिस

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित दो विधायकों को सीबीआई ने शुक्रवार को नोटिस थमाया है। सीबीआई ने पूर्व सीएम को अस्पताल में ही नोटिस दिया है। चारों नेताओं को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है।

यहां बता दें कि दो दिन पहले हल्द्वानी से काशीपुर आते समय पूर्व सीएम हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकरा गई थी। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एमआरआई, सीटी स्कैन और ईको आदि टेस्ट के बाद पसली में चोट और कमर में हल्की चोट की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रुकने की सलाह दी है।

2016 के चर्चित स्टिंग मामलेे में सीबीआई ने पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक उमेश कुमार, मदन बिष्ट को वायस सैंपल देने के साथ ही पूछताछ के लिए तलब किया है। चारों नेताओं को अलग-अलग तिथियों को बुलाया गया है। पूर्व सीएम हरीश रावत को छह नवंबर को दिल्ली मुख्यालय पहुंचने को कहा गया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top