Uttarakhand DIPR
tihari

रुद्रप्रयाग जा रही कार झील में समाई, एक शव का मिला तीन लापता

खबर शेयर करें

Report ring desk

नई टिहरी। देहरादून से टिहरी होते हुए ऊखीमठ जा रही कार टिहरी झील में समा गई। वाहन में चार लोग सवार थे।पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दीक्षा रावत ( 23) पुत्री युद्धवीर सिंह रावत निवासी ग्राम मोली ऊखीमठ का शव बरामद कर लिया है। अन्य तीन की तलाश जारी है।

बताया जाता है कि देहरादून से मंगलवार रात 10 बजे एक कार रुद्रप्रयाग के लिए निकली थी। बुधवार सुबह कार सवार ऊखीमठ नहीं पहुंचे और उनके मोबाइल भी बंद थे। इसकी सूचना पर थाना रायपुर में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई। बुधवार शाम को टिहरी पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो टिहरी झील जीरो बैंड के पास पैराफिट टूटा मिला और कुछ बैग मिले। गुरुवार की सुबह राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात दस बजे मयूर विहार सहस्रधारा रोड से अभिषेक रावतए बहन दीक्षा व आशु के साथ ग्राम मौली ऊखीमठ रुद्रप्रयाग के लिए निकले थे। कार अवतार सिंह चला रहा था।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top