Uttarakhand DIPR
accident

कार डंपर से टकराई, हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के हर्बर्टपुर चौक में डंपर की टक्कर से कार सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार विकासनगर के हरबर्टपुर में वॉर्ड-2 निवासी गंगेश और रोहित पुत्र गण गणेश प्रसाद रविवार की रात शादी समारोह में विकासनगर गये थे। शादी में शामिल होकर दोनों भाई घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े बारह
बजे हरबर्टपुर चौक पर उनकी कार डंपर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को लेहमन अस्पताल भेजा, जहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top