Uttarakhand DIPR
harak singh

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह बोले, इस बार चुनाव लड़ने का मन नहीं

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की एक वीडियो का कुछ हिस्सा वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते दिख रहे हैं कि मां धारी देवी की कसम, मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। इस वीडियो पर हरक ने सफाई देते हुए कहा कि वह 2012 के परिपेक्ष्य में कही गई बात है। हां, उनका इस बार चुनाव लड़ने का मन नहीं है।

भाजपा में राजनीतिक हलचल के बीच हरक ने मंगलवार को फिर एलान किया कि उनकी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है। सियासी गलियारों में इसे उनका राजनीतिक दांव भी माना जा रहा है।

उधर, हरक सिंह रावत ने कोटद्वार से लौटते समय हरिद्वार में भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक से मुलाकात भी की। माना जा रहा कि इस दौरान उनके बीच मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे वार्ता हुई। वार्ता को लेकर हर कोई अपने-अपने अंदाजे लगा रहा है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top