Report ring desk
बागेश्वर। बागेश्वर पहुंचे बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बॉबी पंवार बागनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी बीच, पुलिस ने उनको शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान धक्का मुक्की भी हुई। किसी तरह पुलिस ने बॉबी पंवार को पकड़ कर वाहन में बैठा लिया। चर्चा है कि बॉबी पंवार बागेश्वर में प्रेस कांन्फ्रेंस करने वाले थे। इसमें पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी से बागेश्वर उप चुनाव में महौल गरमा गया है। विपक्षी दल कांग्रेस इस गिरफ्तारी को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठा रही है।


