नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे में आज एक बड़ा ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन आज, 19 जनवरी को भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस कार्यक्रम को न केवल एक औपचारिक प्रक्रिया, बल्कि पार्टी के भीतर एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें लगभग भाजपा शासित सभी मुख्यमंत्री, राज्य इकाई के अध्यक्ष और वरिष्ठ पार्टी नेता मौजूद रहेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर बिना किसी विरोध के चुने जाने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी नेतृत्व इस पद के लिए उनकी उम्मीदवारी के समर्थन में हैं। भाजपा नेशनल रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण के बताए गए चुनाव शेड्यूल के मुताबिक नामांकन आज दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच फाइल किया जाएगा और चुनाव प्रक्रिया पूरा होने के अगले दिन नए पार्टी अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। आज शाम 4 से शाम 5 बजे के बीच नॉमिनेशन पेपर्स की स्क्रूटनी की जाएगी। आज ही शाम 5 बजे से शाम 6 बजे के बीच नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।







Leave a Comment