Uttarakhand DIPR
Angithi

दम घुटने से मासूम की मौत, मॉ की हालत गंभीर, कमरे में जलाई थी अंगीठी

खबर शेयर करें

नई टिहरी। टिहरी स्थित सीआईएसएफ कॉलोनी से एक दर्दनाक हादसे चार साल के मामूम बच्चे की दम घुटने से मौत हेा गई जबकि उसके मॉ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ठंड से बचने के लिए घर के अंदर अंगीठी जलाई गई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक सीआईएसएफ में तैनात सिपाही गणेश पालवे के निवास का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। आसपास के लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोडक़र अंदर देखा तो बिस्तर पर गणेश पालवे की पत्नी मोनिका (37) और उनकी चार वर्षीय बेटी आर्या बेहोशी की हालत में पड़ी थी। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची आर्या को मृत घोषित कर दिया। वहीं मोनिका की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि घटना के समय गणेश पालवे घर पर मौजूद नहीं थे। वह अस्वस्थ होने के कारण इलाज के लिए देहरादून गए हुए थे। पुलिस की शुरुआती जांच में कमरे में अंगीठी मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि अंगीठी से निकलने वाले धुएं के कारण ही दोनों का दम घुट गया होगा। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top