Uttarakhand DIPR
Jageshwar

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने जागेश्वर धाम में की पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक

खबर शेयर करें

Report ring Desk

जागेश्वर अल्मोडा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को जागेश्वर धाम में पहुंचकर अनुष्ठा और रुद्राभिषेक किया। नड्डा ने कहा कि जागेश्वर धाम जैसे पवित्र स्थल में आकर नई ऊर्जा और नई ताकत मिलती है। यहां आकर मन बहुत आनंदित हुआ है। नड्डा राजनीतिक सवालों को धार्मिक स्थल में होने की बात कहकर टाल गए। उन्होंने कहा कि उन्हें आज इस पूज्य स्थान पर आने और रुद्राभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने यहां समूचे देश और देशवासियों के लिए मंगलकामना की है।

जागेश्वर धाम पहुंचने पर नड्डा ने सबसे पहले भगवान जागनाथ के दर्शन किए। बाद में पत्ïनी और अन्य परिजनों के साथ महामृत्युंजय मंदिर में रुद्राभिषेक किया। पंडित लक्ष्मी दत्त भट्ट ने नड्डा परिवार को पूजा अनुष्ठान कराया। आनंद भट्ट, भगवान भट्ट, शेखर भट्ट, शुभम भट्ट और तारा भट्ट आदि ने भी पूजा में सहयोग किया।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा के जागेश्वर धाम पहुंचने पर कुमाउनी पारंपरिक परिधान में महिलाओं ने तिलक लगाकर नड्डा और उनके परिवार का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता भी मौजूद रहे। नड्डा के स्वागत के लिए ढोल दमाऊ की भी व्यवस्था की गई थी। सूत्रो के अनुसार कोरोनाकाल में नड्डा ने महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया था, इसी के उद्यापन के लिए वह यहां पहुंचे थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top