Uttarakhand DIPR
death e1663843731651

स्पीड ब्रेकर पर छिटककर बाइक सवार महिला की मौत

खबर शेयर करें

काशीपुर। स्पीड ब्रेकर पर छिटककर बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला दामाद की कुशलक्षेम जानने के लिए जा रही थी।

यूपी के जिला रामपुर टांडा बादली के खजुआखेड़ा गांव निवासी मंजू देवी (50) पत्नी खेम सिंह बुधवार को अपने बड़े दामाद विशाल के साथ बाइक से कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम टीला निवासी दामाद हरजीवन का हाल-चाल जानने जा रही थी। इसी दौरान कुंडा चौराहे के पास गढ़ीनेगी रोड पर स्पीड ब्रेकर पर बाइक से छिटककर मंजू देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दामाद विशाल ने लोगों की मदद से घायल महिला को 108 एंबुलेंस से एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां डॉक्टर ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top