नई दिल्ली। दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम, द्वारका के यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आज से ऑटो एक्सपो की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑटो एक्ïसपो का उद््घाटन कर रहे हैं। करीब दो लाख वर्ग मीटर में फैले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में इस बार दुनियाभर की जानी मानी ऑटोमोटिव और मोबिलिटी कंपनियां भाग लेंगी।
कार्यक्रम का पहला दिन मीडिया के लिए और दूसरा दिन कारोबारियों के लिए रखा गया है। वहीं रविवार से आम लोग ऑटो एक्सपो में जा सकेंगे। आयोजकों के मुताबिक 22 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मोबिलिटी के भविष्य के लिए एक मंच भी तैयार किया जाएगा जिसमें करीब पांच लाख से ज्यादा लोग उपस्थित होंगे। इस बार के एक्सपो का विषय बियोंड द बाउंड्रीज यानी सीमाओं से परे रखा गया है। इसका मकसद ऑटोमोटिव और मोबिलिटी के क्षेत्र में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देना है जिसमें टिकाऊ और अत्याधुनिक तकनीकी प्रगति पर जोर दिया जा सकेगा।
इस बार तीन जगहों राजधानी दिल्ली प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम, द्वारका के यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो का आयोजन हो रहा है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में रविवार से आम लोग भी भाग ले सकेंगे। आम लोगों का ऑटो एक्सपो में प्रवेश निशुल्क होगा। इसमें जाने के लिए लोग दो प्रवेश द्वारों से भारत मंडपम तक पहुंच सकते हैं। वहीं सुविधा के लिए दो अलग.अलग निकास द्वार भी बनाए गए हैं।


