Report ring desk
इन दिनों सिक्किम में खराब मौसम जारी है, जिससे जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक फंस गए हैं। स्थिति को संभालने के लिए सेना के जवानों को वहां भेजा गया है। इस दौरान भारतीय सेना के जवानों ने बर्फ वाले इलाकों में फंसे हुए 800 से अधिक पर्यटकों को बचाने में सफलता हासिल की है।
संबंधित अधिकारियों ने सिक्किम की स्थिति की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी और खराब मौसम के कारण ये पर्यटक पूर्वी सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में फंस गए थे। जिनमें बूढ़े-बुजुर्ग, बच्चे व महिलाएं भी शामिल थीं।
बताया गया है कि इंडियन आर्मी की त्रिशक्ति कोर ने लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया। जो कि देर शाम तक जारी था, और वहां फंसे हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। खराब मौसम में फंसे लोगों को आश्रय, गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और खाना मुहैया कराया गया है। इन पर्यटकों को ठहराने के लिए सैनिकों की बैरकों का इस्तेमाल किया गया।


