Uttarakhand DIPR
accdient

होकरा में एक और कार खाई में गिरी महिला समेत दो की मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के होकरा में मंगलवार को फिर दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह एक अल्टो कार खाई में गिर गई। दुर्घटना में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।

हादसा उसी जगह पर हुआ जहां बीते हफ्ते एक कार दुर्घटना में बागेश्वर के शाम भनार निवासी 10 लोगों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद पीएमजीएसवाई ने इस बदहाल सड़क को चौपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया था।

मंगलवार की सुबह भी होकरा मार्ग से अल्टो कार जा रही थी। इस दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। होकरा गांव के प्रधान पति पूरन सिंह ने बताया कि कार दुर्घटना में मृतक खुशाल सिंह 45 वर्ष और यमुना 35 वर्ष बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के सिरी गांव निवासी थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top