Uttarakhand DIPR
aa

बंद पड़ी एचएमटी कंपनी में खुले एम्स

खबर शेयर करें

Report ring desk

हल्द्वानी। रानीबाग स्थित एचएमटी कंपनी में एम्स खोलने की मांग बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से सोशल साइट्स और कुछ संगठनों की ओर से यह मांग लगातार उठाई जा रही है। अब समाजसेवी नंदन सिंह राणा ने प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वर्षो से खाली पड़ी एचएमटी कंपनी में एम्स खोलने के लिए पत्र लिखा है।

 

aaप्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि ऋषिकेश की तरह ही बंद पड़ी एचएमटी कंपनी को एम्स में तब्दील किया जाए। उन्होंने लिखा है कि कुमाऊ क्षेत्र की जनता के लिए गंभीर बीमारियों की जांच के लिए दिल्ली या ऋषिकेश के अलावा कोई विकल्प नहीं रहता। इन दोनों एम्स की कुमाऊ से बहुत ज्यादा दूरी होने के कारण यहां के लोग उच्चस्तरीय स्वास्थ्य लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में यहां पर एम्स की बहुत जरूरत है।

इससे पूर्व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल, कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने भी कुमाऊं में स्वास्थ्य व्यवस्था को उच्च स्तरीय बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र भेजे हैं। जिसमें रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री में एम्स का सुझाव दिया गया है। पत्र में लिखा गया है कि कुमाऊं में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर नहीं है। यहां पर कोई भी ऐसा बड़ा अस्पताल नहीं है, जहां गंभीर रोगों का उपचार किया जा सके

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top