Uttarakhand DIPR
P4

राबाइका रानी पोखरी में किशोर-किशोरी कार्यक्रम का आयोजन

खबर शेयर करें

देहरादून, डोईवाला। राजकीय बालिका इंटर कालेज रानी पोखरी में राष्ट्रीय किशोर-किशोरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार की इस राष्ट्रीय किशोर किशोरी कार्यक्रम में अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनू नेगी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रही।

p1 1

मालूम हो कि भारत सरकार ने देश- प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को राष्ट्रीय किशोर किशोरी कार्यक्रम संचालित करने का जिम्मा सौंपा है। राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के अंतर्गत कार्यरत आशा एवं आशा फैसिलिटेटर स्वास्थ्य विभाग की बेसिक यूनिट हैं। देश में युवा शक्ति विकास की धुरी हैं बिना युवा शक्ति के विकास असंभव है। समाज में अशिक्षिता व कुरीतियों के कारण कन्याओं व महिलाओं के लिए पीसीटीएनडीटी एक्ट बना। इससे राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाने लगा। हमारे देश के विकास में बेटियों और महिलाओं का योगदान अहम है। आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों द्वारा इस अभियान को घर-घर, गांव-गांव तक चलाकर जागरूकता लाई जाएगी।

P2

इस मौके पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनू नेगी, बंदना मेडम, आशा कार्यकर्ता रेखा रावत, लक्ष्मी पुंडीर, आराधना देवी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या अल्का मैडम ने की।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top