invest uttarakhand
punjab women will get money

18 साल से ऊपर की महिलाओं को मिल सकती है बड़ी सौगात

Report Ring News
चुनावों के दौरान कोई भी पार्टी वादे और घोषणाएं करने में पीछे नहीं है। पंजाब में प्रमुख पार्टी के रूप में उभरी आम आदमी पार्टी ने भी वहां के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पंजाब में राज्य की महिलाओं के लिए अहम घोषणा की। सोमवार को पंजाब के मोगा में केजरीवाल ने दावा किया कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आयी तो 18 वर्ष की उम्र से अधिक की हर महिला को 1000 रुपए प्रति महीने दिए जाएंगे।
केजरीवाल ने इस लोकलुभावन योजना को विश्व की सबसे बड़ी महिला सशक्तीकरण योजना बताया। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे कहा कि यदि किसी परिवार में तीन महिलाएं हैं तो भी उनके अकाउंट में एक-एक हज़ार रुपए जमा कराए जाएंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार पैसे उनके खाते में जमा कराएगी।
वृद्धा पेंशन धारकों को भी मिलेंगे पैसे
 
आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि अगर कोई महिला वृद्धा पेंशन का लाभ हासिल कर रही है तो उसे अतिरिक्त 1000 रुपए महीना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ा सशक्तीकरण अभियान बनेगा। विश्व के किसी भी देश की सरकार ने महिलाओं के खातों में इस तरह एक हज़ार रुपए जमा नहीं करवाएं हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top